Live Khabar 24x7

बड़ा हादसा टला! बाल-बाल बचे CM, काफिले की 5 गाड़ियां आपस में टकराईं

October 29, 2024 | by Nitesh Sharma

kerala

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

तिरुवनन्तपुरम। केरल के सीएम पिनराई विजयन का काफिला आम लोगों के बीच से सड़क से गुजर ही रहा होता है कि अचानक एक गाड़ी के रुकने से उसके पीछे आ रही कई गाड़ियों की आपस में टक्कर हो जाती है। सीएम पिनराई विजयन उन मुख्यमंत्रियों में से है, जो यातायात को प्रभावित किए बिना लोगों के बीच से गुजरना पसंद करते है। उनकी इसी उदारता के चलते उनका कॉन्वॉय एक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।

https://x.com/i/status/1850948628589990101

यह घटना 28 अक्टूबर सोमवार को करीब 5 बजकर 45 मिनट पर केरल के तिरुवनंतपुरम में हुई थी। दरअसल अचानक एक स्कूटी सवार महिला के अचानक सड़क सड़क क्रॉस करते समय पीछे से आ रही गाड़ियां महज चंद सेकंड के लिए रुक जाती है। फिर आगे की 2 गाड़ियां निकल जाती है, लेकिन पीछे आ रही सभी गाड़ियों 1-1 करके एक दूसरे से भिड़ जाती है।

RELATED POSTS

View all

view all