Live Khabar 24x7

घर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, दम घुटने से पति-पत्नी की मौत

February 16, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

दुर्ग। जिलें के भिलाई हाउसिंग बोर्ड फौजी नगर में बड़ा हादसा हुआ हैं। यहां आज सुबह आगजनी की घटना हुई हैं। इस घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई है। दोनों की मौत दम घुटने की वजह से होना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आग लगाने के बाद अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद पति-पत्नी को स्पर्श हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।

CG Political Breaking : कांग्रेस को लोकसभा से पहले बड़ा झटका, कांग्रेस के दो पूर्व MLA, कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़ी कलाकार भाजपा में हुए शामिल

मृतक पति-पत्नी का नाम चेरियन वर्गीज (68) और जॉली वर्गीज (65) बताया जा रहा है। मृतकों के 2 बेटे 1 बेटी है। एक बेटा यशु चेरियान रायपुर में जॉब करता है। एक बेटा बेंगलुरू और बेटी नोएडा में है।

RELATED POSTS

View all

view all