Live Khabar 24x7

Youtuber Armaan Mallik के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटे जैद के आंतों में हुआ इंफेक्शन, कराना पड़ा ऑपरेशन

August 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Youtuber Armaan Mallik : यूट्यूब पर व्लॉग बनाने वाले युट्यूबर अरमान मलिक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया हैं। दरअसल उनके बच्चों के जन्म के बाद ही बीमार होने की खबर सामने आ रही हैं। जिसके बाद उसका ऑपरेशन भी किया गया है। युट्यूबर अरमान मलिक काफी फेमस व्लॉगर है। जिनकी दोनों पत्नियों ने हाल ही में बच्चों को जन्म दिया है।

बेटा हुआ बीमार

यूट्यूबर अरमान की पहली वाइफ पायल ने ट्विंस बच्चों को जन्म दिया हैं। वह पहले से ही एक बेटे की मां हैं। वहीं, दूसरी पत्नी कृतिका ने भी बेटे को जन्म दिया। अरमान ने व्लॉग के जरिए जानकारी दी कि उनका और कृतिका का बीटा जैद बहुत ज्यादा बीमार है। और उसका ऑपरेशन करवाना पड़ा है।

बेटे जैद का हुआ ऑपरेशन

Youtuber Armaan Mallik : अरमान और कृतिका हॉस्पिटल में बेटे जैद के साथ नजर आ रहा हैं। हॉस्पिटल के व्लॉग में जैद के हाँथ में ड्रिप लगी हुई नजर आती है। यहां कृतिका रोते हुए कह रही हैं कि काश ये बोल पाता तो मैं समझ जाती कि क्या तकलीफ है। इसके बाद अरमान, कृतिका और पायल तीनों ही अस्पताल में नजर आ रहे हैं। वहीं, अरमान बता रहे हैं कि जैद की आंतें फंस गई है।

Read More : CG News : छत्तीसगढ़ ओलंपिक का थीम वीडियो हुआ रिलीज, CM बघेल ने Youtuber को कैमरा माइक के लिए दिए 2 लाख रुपए

सीरियस है कि जैद की हालत

इस दौरान दूसरी वाइफ पायल रट हुए बोलती है कि ‘ऑपरेशन में 2 घंटें लगेंगे और डॉक्टर का कहना है कि सीरियस है।’ आगे अरमान कहते हैं, ‘पता नहीं अचानक क्या हो गया है। हम सबके हाथ-पैर कांप रहे हैं।’ पायल कहती हैं कि घर में किसी को कुछ भी हो, लेकिन बच्चों को कुछ नहीं होना चाहिए है। वहीं अरमान दोनों पत्नियों को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

2-6 महीने के बच्चे को होता है ये इंफेक्शन

Youtuber Armaan Mallik : वीडियो में देखा जा सकता है कि जैद को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया जाता है। OT के बाहर बैठे अरमान बता रहे हैं कि डॉक्टर्स ने उन्हें बताया है कि बच्चों में ये इंफेक्शन बहुत जल्दी फैलता है। फिर कृतिका कहती हैं कि 2 से 6 महीने के बच्चों को ये इंफेक्शन होता है। इसमें बच्चों की आंतें आपस में फंस जाती हैं और सूजन आ जाती है। कृतिका ने बताया कि डॉक्टर पहले जैद का चेकअप करेंगे और ज्यादा प्रॉब्लम होने पर ही है ऑपरेशन किया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all