Live Khabar 24x7

करंट की चपेट में आई गर्भवती महिला, मौके पर ही हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

November 4, 2024 | by Nitesh Sharma

death

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक गर्भवती महिला करंट की चपेट में आ गई। महिला को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला प्रसव के लिए अपने मायके आई हुई थी। घटना के बाद घर और गांव में मातम पसर गया। मामला बिलासपुर जिले के सकरी गांव का है।

जानकारी के अनुसार मृतिका सरिता केंवट गर्भवती थी। उसका पति श्रवण केंवट कोलकाता में काम करता है। महिला प्रसव के लिए अपने मायके आई हुई थी। यहां पानी भरने के बाद वो टुल्लू पंप को उठाकर रख रहीं थी। इसी दौरान सरिता करंट की चपेट में आ गई। परिजन आनन-फानन में महिला को लेकर सिम्स पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

इस हादसे में गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सरिता तीसरी बार मां बनने वाली थी, उनकी दो बेटियां हैं। सरिता की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। मायके वाले उसकी देखभाल के लिए उसे ससुराल से लेकर आए थे, पर अचानक हुए इस हादसे ने उनको गहरा सदमा दे दिया।

RELATED POSTS

View all

view all