Live Khabar 24x7

AMU के रिटायर्ड प्रोफेसर के साथ हुआ फ्रॉड, ED अफसर बनकर ठगों ने अकाउंट से पार किए 70 लाख से अधिक रूपए, जानिए पूरा मामला…

October 14, 2024 | by Nitesh Sharma

crime

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। जहां साइबर ठगों ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी बनकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की एक सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर से 75 लाख रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दिया।

बताया गया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में अकेली रहने वाली प्रोफेसर कमर जहां ने इस मामले में 11 अक्टूबर को साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बताया गया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत संबंधित बैंकों को अलर्ट जारी किया और तफ्तीश में पता चला कि धोखाधड़ी की पूरी रकम 21 अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से भेजी गई हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के कारण 13 लाख रुपये का लेन-देन रोक दिया गया।

मामले की जांच कर रहे साइबर थाने के निरीक्षक वीडी पांडेय ने बताया कि पीड़िता के अनुसार जालसाजों ने उन्हें 10 दिनों से अधिक समय तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा और इस दौरान उन्होंने धन शोधन के मामलों में शामिल होने की बात कहकर ‘गिरफ्तारी’ से बचने के लिए रकम देने के लिए दबाव बनाया।

RELATED POSTS

View all

view all