सुरक्षा पर तैनात जवान ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत…
October 19, 2024 | by Nitesh Sharma
कोरबा। जवानों के आत्महत्या करने का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। इसी बीच एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में सुरक्षा पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स के एक जवान ने देर रात अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले में जांच कर रही है। एसईसीएल की खदानों में सुरक्षा के लिए त्रिपुरा राइफल्स बटालियन को तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार त्रिपुरा राइफल्स के जवान आजाद सिंह की शुक्रवार रात खदान की सुरक्षा में ड्यूटी लगी थी। जवान ने खदान के कोल स्टॉक नंबर 29 के पास अपनी सर्विस राइफल एक-47से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कुसमुंडा पुलिस के अलावा त्रिपुरा राइफल्स भी मामले की जांच कर रही है।
RELATED POSTS
View all
