Live Khabar 24x7

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी ठोकर, मौके पर ही हुई मौत…

July 29, 2024 | by Nitesh Sharma

accident

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक मोपेड सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत

सूत्रों के अनुसार, प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित मदननगर के पास 55 वर्षीय मोपेड सवार को एक लापरवाह स्कॉर्पियो चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED POSTS

View all

view all