Live Khabar 24x7

बस्तर संसदीय सीट के लिए कुल 12 उम्मीदवारों ने जमा किए नामांकन, द्वितीय चरण के लिए कल जारी होगी अधिसूचना

March 27, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। लोकसभा चुनावों 2024 के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की इकलौती बस्तर सीट पर कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज नामांकन पत्रों के दाखिल करने के अन्तिम दिन सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही इस सीट पर कुल 12 उम्मीदवारों ने 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत द्वितीय चरण के लिए 28 मार्च 2024 गुरुवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। द्वितीय चरण में महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिये अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। द्वितीय चरण अंतर्गत नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2024 है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को होगी। नाम वापस की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2024 है। द्वितीय चरण के लिए मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 है।

RELATED POSTS

View all

view all