Live Khabar 24x7

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर युवक से 30 लाख की ठगी, हर महीने 10 प्रतिशत लाभ का दिया था झांसा, एक आरोपी हिरासत में

May 17, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। राजधानी में क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट करने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। जहां ठगो ने राजधानी के एक युवक से 30 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने युवक को प्रतिमाह 10 प्रतिशत लाभ देने का झांसा दिया था। जिसके बाद कई किस्तों में बैंक में पैसे जमा कराए गए। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सुशांत कुमार की कोलकता में अमित कुमार थाना नाम से व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। जहां अमित ने वेद प्रकाश और राजेंद्र सिंह के साथ मिलकर क्रिप्टो करेंसी में बिजनेस करने का प्लान दिखाया। उन्होंने बताया कि मयूर कुमार रजनीकांत और विजय कुमार राठौर सूरत गुजरात में ई कॉमर्स कंपनी चलाते हैं। सुशांत ने कहा कि इस कंपनी में इन्वेस्ट करने से हर महीने 10 प्रतिशत लाभ भी मिलेगा।

Read More : Crime News : जाली नोटों को पोस्ट ऑफिस में खपाने पहुंचा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1,02000 रुपये नगद बरामद

इस दौरान पीड़ित ने 31 जुलाई 2022 को अलग-अलग किस्तों में कुल 30 लाख रुपए आरोपियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए। वहीं पीड़ित द्वारा पुलिस को बताए जानें अनुसार, उसने 8-9 लाख रुपए कैश में भी जमा कराये गए। जब पीड़ित ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो वो बहाने बनाने लगा। पीड़ित ने पता किया तो सामने आया कि जिस कंपनी के लिए उसने पैसे दिए वो बंद हो गई है। और अन्य कंपनी के माध्यम से चल रही है। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस थाने में जाकर FIR दर्ज करवाई।

एक आरोपी हिरासत में

इस मामले को लेकर मुजगहन थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने कहा कि पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवाई कि 2022 में करीब 30 लाख रुपये किस्तों में आरोपियों को भेजे थे। इस मामले में फिलहाल एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करके मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all