Live Khabar 24x7

Aaj Ka Rashifal 19 July 2023 : आज सिंह और कन्या राशिवालों का भाग्य देगा पूरा साथ, भगवान गणेश जी की बरसेगी विशेष कृपा, जानिए आपना राशिफल

July 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 19 July 2023 : सभी 12 राशि में से कुछ राशिवालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। जिसके आकलन से राशिफल निर्धारित की जाती हैं। वैसे आज बुधवार का दिन है। बुधवार भगवान गणेश को समर्पित है। भगवान गणेश, भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती (Goddess Parvati) के पुत्र है। भगवान गणेश (Lord Ganesha) को मान प्रतिष्ठा के साथ बुद्धि का देवता भी माना जाता है। ऐसे में आज सिंह और कन्या राशि के जातकों पर गणेश जी की विशेष कृपा बरसने वाली हैं।

मेष राशि: घरेलू सुख बाधित है। घर में किसी बात को लेकर गृह-क्लेश या अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि: व्यावसायिक स्थिति उन्नति की तरफ जाएगी, लेकिन नए व्यापार की शुरुआत नहीं करिएगा। यह शुभ अवसर नहीं कहा जाएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक लेकिन नाक, कान और गले की परेशानी हो सकती है। संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि: व्यंगात्मक बयान देने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा है, लेकिन अभी जुआ, सट्टा और लॉटरी में पैसा ना लगाएं। कहीं भी निवेश करने से बचें। शिवजी को प्रणाम करेँ।

कर्क राशि: मन थोड़ा उदास रहेगा। ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा और व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि: भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। लेकिन खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम-संतान भी अच्छा रहेगा। सूर्य को जल दें और पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि:आय में अचानक बढ़ोत्तरी संभव है। फिर भी मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

तुला राशि: स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है क्योंकि सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य में भी थोड़ी-सी गड़बड़ी है। पैतृक संपत्ति की स्थिति ठीक नहीं है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार मध्यम कहा जाएगा। शिवजी को प्राणाम करें।

वृश्चिक राशि: कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यावसायिक सफलता है लेकिन नए व्यापार की शुरुआत ना करें। प्रेम-संतान मध्यम और उच्च अधिकारियों का साथ रास नहीं आएगा। सूर्य को जल अर्पित करते रहें।

धनु राशि: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं बचकर काम करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम हैं। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी पेशा वालों की स्थिति थोड़ी उदासीन रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार मध्यम रहेगा। शिवजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ राशि: विरोधियों पर भारी पड़ेंगे, लेकिन तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेश जी को प्राणाम करते रहें।

मीन राशि: मन परेशान रहेगा। उदास से रहेंगे। आपका मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। स्वास्थ्य भी मध्यम है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all