AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, पहली सूची में कांग्रेस-BJP से आए नेताओं के नाम
November 21, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा की है। ‘आप’ की ओर से जारी पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। इनमें से 6 ऐसे प्रत्याशी है, जो कुछ वक्त पहले ही कांग्रेस या भाजपा से आप में शामिल हुए है। वहीं इनमें से 2 ऐसे नेता भी शामिल हैं, जो BJP से विधायक रह चुके हैं।
किसे कहां से टिकट?
1. छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे।
2. किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे।
3. विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे।
4. रोहतास नगर से सरिता सिंह AAP उम्मीदवार होंगी।
5. लक्ष्मी नगर से BB त्यागी AAP उम्मीदवार होंगे।
6. बदरपुर से राम सिंह नेता जी उम्मीदवार होंगे।
7. सीलमपुर से जुबैर चौधरी AAP उम्मीदवार होंगे।
8. सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे।
9. घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे।
10. करावल नगर से मनोज त्यागी AAP प्रत्याशी होंगे।
11. मटियाला से सोमेश शौकीन AAP के उम्मीदवार होंगे।
RELATED POSTS
View all