Live Khabar 24x7

साइंस कॉलेज में ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, फॉर्म भरवाने को लेकर आपस में भिड़े

September 4, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। राजधानी स्थित साइंस कॉलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई है। दरअसल, एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज में छात्रों सदस्यता फॉर्म भरवा रहे थे। साथ ही जॉइनिंग के लिए पांच रुपए की सदस्यता शुल्क वसूल रहे थे ,जिसके बाद इसे लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ता ने आपत्ति जताई। और फॉर्म तक को फाड़ दिया। इसके बाद दोनों संगठनों के बीच जमकर बहस हुई। मामला बहस में ही नहीं रुकी, देखते ही देखते जमकर मारपीट शुरू हो गई। इससे कोई लोगों को चोट आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों राजनीतिक सगठन के बीच विवाद इतनी बढ़ गया कि पुलिस फ़ोर्स को बुलाना पड़ा। प्रशासन के मौजूदगी में दोनों संगठनों के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में नारेबाजी करते रहे, एक दूसरे को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे।

काफी देर तक चले इस झगड़े में लोगों काफी चोट आई है। इससे कॉलेज में पढ़ाई पूरी तरह से बाधित रही। इस विवाद ने कॉलेज परिसर की शांति को भंग कर दिया है। पूरे मामले को लेकर दोनों संगठनों के कार्यकर्ता सरस्वती नगर थाना पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए है।

RELATED POSTS

View all

view all