Live Khabar 24x7

ACB ने अंबिकापुर में घूस लेते पटवारी को किया गिरफ्तार, मनेंद्रगढ़ में भी रिश्वखोर बाबू पर की कार्रवाई

September 20, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। अंबिकापुर और मनेंद्रगढ़ में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर में पटवारी को घूस लेते पकड़ा गया है, वहीं मनेन्द्रगढ़ के जनपद पंचायत में एक बाबू को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर में एसीबी की की टीम ने अंबिकापुर से लगे भिट्टीकला में रिश्वत लेते पटवारी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पटवारी जमीन के एक प्रकरण में पावती चढ़ाने के नाम पर प्रार्थी से 5 हजार रूपये की रिश्वत ले रहा था। जिसके बाद प्रार्थी ने पटवारी वीरेंद्र नाथ पांडे के खिलाफ जाल बिछाया और फिर एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

वहीं मनेन्द्रगढ़ से भी एसीबी की कार्रवाई की खबर है। जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत में एसीबी की दबिश पड़ी है। जानकारी के मुताबिक जनपद के बाबू को एसीबी ने घूस लेते पकड़ा है। सरपंच ने रिश्वत मामले में बाबू की शिकायत की थी, जिसके बाद एसीबी की टीमने ये कार्रवाई की है। जनपद कार्यालय में गहमागहमी का माहौल है। मामले में अभी आरोपी से लेखपाल के चेम्बर में पूछताछ चल रही है।

RELATED POSTS

View all

view all