Live Khabar 24x7

एसीबी EOW की टीम पहुंची रायपुर सेंट्रल जेल, कोयला और शराब समेत महादेव सट्टा ऐप मामले के आरोपियों से कर रहे पूछताछ….

March 30, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। एसीबी की टीम सेंट्रल जेल पहुंची। कोयला और शराब समेत महादेव सट्टा ऐप मामले में जेल में बंद आरोपियों से आज दूसरे दिन भी पूछताछ करेगी। शुक्रवार को सभी आरोपियों से करीब टीम के 5 सदस्यों ने 10 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी। स्पेशल कोर्ट से मिली अनुमति के बाद टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कोर्ट से 29 से 2 अप्रैल तक पूछताछ की अनुमति मिली है। जेल से छूटे कई आरोपियों से भी पूछताछ कर सकती है। कल के बाद रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई।

RELATED POSTS

View all

view all