Live Khabar 24x7

भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल…

March 11, 2024 | by livekhabar24x7.com

CG News

 

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी लोग खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे। घायलों को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, एक इनोवा कार का टाटर पंचर हो गया। इसके बाद मसानी बस स्टैंड पर ड्राइवर सड़क किनारे खड़े होकर टायर बदल रहा था। इस दौरान इनोवा कार में सवार लोग कार के पास ही खड़े थे। इसी दौरान रेवाड़ी की तरफ से आ रही एक एक्सयूवी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। जिसके चलते मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई।

Read More : Accident : स्कूल वैन हुई दुर्घटनाग्रस्त, 28 बच्चें थे सवार, कई घायल

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी रोशनी (उम्र- 58 वर्ष), नीलम (उम्र- 54 वर्ष), पूनम जैन (उम्र- 50 वर्ष), शिखा (उम्र- 40 वर्ष) के अलावा हिमाचल का रहने वाला ड्राइवर विजय (उम्र- 40 वर्ष) और रेवाड़ी के गांव खरखड़ा निवासी सुनील (उम्र- 24 वर्ष) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, इनोवा कार में सवार सभी श्रद्धालु खाटू श्याम जी से दर्शन कर वापस अपने घर जा रहे थे।

RELATED POSTS

View all

view all