Live Khabar 24x7

Accident : तेज रफ्तार वाहन ने वैन को मारी टक्कर, हादसे में एक ही परिवार के पांच की मौत, 3 घायल..

October 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

नोएडा। Accident : ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर रबूपुरा थाना इलाके में बीती रात एक भीषण हादसा हुआ है। इसमें एक वैन सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार रात करीब 1 बजे किसी अज्ञात वाहन ने ईको वैन को टक्कर मारी। इसके बाद वैन पलट गई और हादसा हो गया।

पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन ने ईको वैन को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के कारण इको वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें आठ लोग सवार थे। इनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए हैं। उनको जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Read More : CG Accident : अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी ऑटो, डोंगरगढ़ जानें के दौरान हादसा, 1 की हुई मौत

पुलिस ने बताया कि इको वैन में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इनमें साउथ दिल्ली के थाना कालिंदी कुंज क्षेत्र के मदनपुर खादर स्थित जेजे कॉलोनी निवासी उपेंद्र (38), उसका भाई विजेंद्र (36), बिजेंद्र की पत्नी कांति देवी (30), बिजेंद्र की बेटी ज्योति (12) और सुरेश (45) की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि हादसे में उपेन्द्र का बेटा सूरज (16), बिजेंद्र का बेटा आयुष (8) और बिजेंद्र का बेटा आर्यन (10) गंभीर रूप से घायल हो गए।

RELATED POSTS

View all

view all