Live Khabar 24x7

Accident : पैरी नदी पुल पर हादसा, 15 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, दो महिलाएं घायल

October 13, 2024 | by Nitesh Sharma

 

 

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

गरियाबंद। Accident : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पल के एप्रोच रॉड से निचे गिर गई। हादसे में खेत किनारे बैठी दो महिलाएं चपेट में आकर घायल हो गई। वहीं कार में सवार दो युवतियां को भी चोटें आई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पैरी नदी पुल के एप्रोच रोड़ से नीचे गिर गई। इस दौरान खेत के किनारे बैठी महिलाएं चपेट में आ गई। दो महिलाएं बुरी तरह से घायल हुई है। वहीं कार में सवार दो युवतियों को भी चोटें आई है।

 

RELATED POSTS

View all

view all