Live Khabar 24x7

Accident : बर्थ-डे की खुशियां मातम में बदली, ओवरब्रिज से 25 फीट निचे गिरकर दो की मौत

June 24, 2024 | by Nitesh Sharma

Accident

 

कोरबा। Accident : जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है ,जहां जनदिन की खुशियां मातम में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि उरगा थाना क्षेत्र के भैंसमा मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज से दो बाइक सवार युवक 25 फीट नीचे गिर गए। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची 112 टीम ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। जिसके बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक 22 वर्षीय आकाश का आज जन्मदिन था और वह अपने 26 वर्षीय नितेश दोस्त के साथ घूमने निकला था। इसी बीच दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों मृतक पाली पडनिया निवासी है। नितेश और आकाश दोनों बाइक पर घूमने निकलने थे। दोस्तों के साथ पिकनिक बनाकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान भैसमा ओवर ब्रिज के पास बाइक में तेज रफ्तार होने के कारण सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और ओवर ब्रिज से नीचे 25 फीट नीचे गिर गया। जहां दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया और उनका बयान दर्ज कर आगे की जांच में जूट गई है।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all