Live Khabar 24x7

Accident : राजधानी में खून से सनी सड़क, तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत, बेटे का टूटा पैर

January 12, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Accident : राजधानी रायपुर में रैश ड्राइविंग के कारण बड़ी दुर्घटना के मामलें लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को इंद्रपस्थ कालोनी फेज 2 इलाके में दोपहर सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं मृतिका के बेटे का पैर टूट गया है। 80-100 की स्पीड में महिला की SUV थार अनियंत्रित हुई और महिला और उसके बच्चे को टक्कर मारी। महिला और बच्चे स्कूटी में सवार थे। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी अनुसार, घटना के दौरान लोगों ने 4 युवकों को घेर लिया और पुलिस को मामलें की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आकाश दास को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। उसके तीन अन्य साथी फरार बताए गएहै ।उधर घायल महिला और बेटे को इलाज के लिए एम्स ले जाया गया । सिर पर गहरी चोट की वजह से महिला की मृत्यु हो गए और बच्चे का पैर टूट गया है।

फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर है। महिला का नाम कुसुमलता दुबे बताया गया है । जे अपने बेटे को छुट्टी के बाद स्कूटी से घर लेकर जा रही थी। पुलिस चारों युवकों का मेडिकल जांच करा रही है। यह मामला ड्रंक एंड ड्राइव का बताया गया है । एसयूवी थार ओडिशा पासिंग है। समझा जा रहा है कि सभी युवक भी ओडिशा मूल के हो सकते हैं।

RELATED POSTS

View all

view all