Accident Breaking : ट्रक की चपेट में आने से मॉ-बेटी की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…
July 4, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। Accident Breaking : जिले के आरंग थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि ग्राम चपरीद में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ हैं। जिसमें मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से ठोकर मारी, जिससे बाइक में सवार मां और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चाल रहे पिता घायल हो गए हैं।
Read More : ACCIDENT BREAKING : ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 साल मासूम बच्ची की मौत, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि मृतिका आरती का दो माह पहले ही विवाह हुई थी और पहला आषाढ़ मनाने के लिए अपने मायके आई हुई थी। जानकारी के अनुसार ग्राम चपरीद निवासी महेश साहू बाइक से अपनी पत्नी उत्तरा और बेटी आरती के साथ आरंग आ रहा था।
RELATED POSTS
View all