Live Khabar 24x7

Accident : खाई में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत, 2 घायल…

December 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

मंडी। Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। बताया जा रहा है कि जंजैहली हिल स्टेशन क्षेत्र में एक कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। कार में 5 लोग थे। घायल व्यक्तियों को चिकित्सा सहायता के लिए जंजैहली अस्पताल भेजा गया।

Read More : Accident Breaking : खाई में गिरी बच्चों से भरी बस, पिकनिक से लौटने के दौरान हादसा, 20 के करीब घायल

इससे पहले सोमवार सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सुन्नी के निकट एक वाहन के खाई में गिर जाने से जम्मू कश्मीर के छह मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा यहां से लगभग 35 किलोमीटर दूर कुधारघाट में हुआ, जब पिकअप ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all