Live Khabar 24x7

Accident : मुख्यमंत्री की कार हुई हादसे का शिकार, माथे पर आई चोट, पढ़ें पूरी खबर

January 24, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

कोलकाता : Accident : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार आज दुर्घटना का शिकार हो गई है। बैठक कर लौटने के दौरान हादसा हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री ममता के माथे पर चोट आई है। दरअसल बर्धमान से बैठक में शामिल होकर लौट रही ममता बनर्जी की कार के रास्ते में एक ऊंची जगह आ गई है।

इसके चलते ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक लगाया। अचानक ब्रेक लगने से कार में बैठे लोग असंतुलित हो गए, जिसके चलते ममता बनर्जी के माथे पर चोट लग गई।

ममता बनर्जी की यह चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि बताया जा रहा है माथे पर हल्की चोट लगी है। ममता बनर्जी बर्धमान में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के बाद प्रदेश की राजधानी कोलकाता लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार इस हादसे का शिकार हुई। हालांकि चोट गंभीर नहीं होने से ममता के शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है।]

 

RELATED POSTS

View all

view all