Accident : अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 14 लोगों की दर्दनाक मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
February 29, 2024 | by livekhabar24x7.com
डिंडौरी। Accident : मध्यप्रदेश के डिंडौरी में एक बड़ा हादसा हुआ हैं। यहां पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल हैं। हादसा शहपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तीन से चार बजे के बीच हुआ। मृतकों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं।
बताया गया कि पिकअप टर्निंग पर पलटी और 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। पुलिस ने पिकअप ड्राइवर अजमेर टेकाम निवासी करोंदी को हिरासत में ले लिया है।
Read More : Big Accident : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 6 लोगों की गई जान, मृतकों में 2 बच्चें भी शामिल…
मृतकों के परिजन को 4.70 लाख, घायलों को 1.50 लाख की सहायता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन और घायलों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। दुःख की इस घड़ी में हम सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
RELATED POSTS
View all