Live Khabar 24x7

Accident : कांकेर में पलटा पिकअप वाहन, हादसे में 17 ग्रामीण हुए घायल

August 21, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

 

Accident, कांकेर। छत्तीसगढ़ में एक और पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गई। कांकेर में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीण भारत बंद को सफल बनाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनकी वहां हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के मुताबिक, भारत बंद को सफल बनाने के लिए रामपुर जुनवानी से नरहरपुर जा रहे ग्रामीणों से भरा मालवाहक पिकअप रिसेवाड़ा के पास पलट गया। इस हादसे में 17 ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को अमोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 4 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाकी को घर भेज दिया गया है। घायल ग्रामीणों ने पिकअप वाहन चालक पर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है।

RELATED POSTS

View all

view all