Live Khabar 24x7

Accident : स्कूल वैन हुई दुर्घटनाग्रस्त, 28 बच्चें थे सवार, कई घायल

March 4, 2024 | by livekhabar24x7.com

CG News

 

अंबिकापुर। Accident : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि शासकीय स्कूल के बच्चों से भरी स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना में कई बच्चों के घायल होने की खबर है। घटना अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सभी घायल स्कूली बच्चे स्वामी आत्मानंद स्कूल केशवपुर के छात्र-छात्राएं हैं।

Read More : CG Accident : हादसे का शिकार हुई चिंतामणी महाराज की कार, तीन लोग घायल, इलाज के लिए रायपुर रेफर

बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ, जब स्कूली बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त 28 बच्चे वैन में सवार थे। सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all