Live Khabar 24x7

Accident : तेज रफ्तार डीजे वाहन टायर फटने से पलटी, गणेश विसर्जन जाने के दौरान हुआ हादसा, 11 घायल

September 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

बेमेतरा। Accident : गणेश प्रतिमा विसर्जन करने जा रही डीजे वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई है। जिसमें कुल 11 लोग घायल हो गए है। जिन्हे नजदीक के नांदघाट के सिद्धिविनायक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया जा चुका है। घायलों में एक की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि डीजे वाहन का टायर फट गया था, जिसके कारण ये हादसा हुआ।

मिली जानकारी मुताबिक, बिलासपुर से चरोदा के लिए वाहन में 20 लोग सवार होकर जा रहे थे। सभी गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। तभी नांदघाट थाना क्षेत्र के चिचोली के नेशनल हाईवे पर डीजे वाहन का टायर फट गया. जिसके बाद यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना में वाहन सवार 11 लोग घायल हो गए। राहगीरों ने आनन फानन में घायलों को नांदघाट के सिद्धिविनायक अस्पताल में भर्ती कराया।

डीजे वाहन पर ज्यादा लोग सवार थे। सभी गणेश पूजा के बाद गणेश मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे थे। तभी यह दुर्घटना हुई। समय रहते सड़क पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया जिससे कुछ बड़ी अनहोनी नहीं हुई।

RELATED POSTS

View all

view all