Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
July 26, 2023 | by livekhabar24x7.com
जगदलपुर। Accident : जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 3 युवकों की मौत हो गई। घटना बस्तर के कुआकोंडा की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों बाइक में सवार होकर बैंक जा रहे थे तभी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में तीन युवकों की मौत हुई है। इस दर्दनाक घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान घायल दोनों युवकों की भी जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मोकपाल के तीनों मृतक रहने वाले हैं। जानकारी के घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि 2 घायलों को जगदलपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों घायलों की भी मौत हो गयी। मृतकों के नाम मासा मरकाम, सोमडू मुचाकी व राजू सोढ़ी हैं।
RELATED POSTS
View all