Live Khabar 24x7

Accident : बाइक सवार तीन लोगों को यात्री बस ने रौंदा, दो की मौके पर ही हुई मौत, एक की हालत गंभीर

September 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

जांजगीर चांपा। Accident : जिले दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आए दिन यहां से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। इसी बीच आज भी एक सड़क हादसा हुआ हैं। बताया गया कि तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। इस भयानक हादसे में दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा जांजगीर चांपा के शिवरीनारायण थाना इलाके के खरौद बस स्टैंड पास हुई है। जहाँ बलौदाबाजार जिले के अमलीडीह गाँव के रहने वाले बाइक सवार तीन लोगों को राणी सती दादी ट्रेवल्स की बस ने कुचल दिया।इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गयी है।

RELATED POSTS

View all

view all