Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 5 लोगों की मौत, 15 घायल
June 14, 2024 | by Nitesh Sharma

दतिया। Accident : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ हैं। दरअसल रतनगढ़ माता मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गये। गंभीर रूप से घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है।
Read More : Accident : ट्रक में जा घुसी बाइक, युवक की मौके पर मौत, पुलिस की टीम मौके पर मौजूद…
जानकारी के अनुसार, दीसवार गांव के श्रद्धालु कई ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर जवारे चढ़ाने के लिए रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे। इनमें से एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और पुलिया से नीचे जा गिरी। उसमें लगभग 30 लोग सवार थे।
इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन लड़कियां और दो महिलाएं हैं। इनमें एक महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। इस हादसे में घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के लगभग दो सौ श्रद्धालु अलग-अलग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर रतनगढ़ माता के मंदिर जा रहे थे।
RELATED POSTS
View all