Live Khabar 24x7

Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, 8 लोगों की हालत गंभीर

September 2, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News
CG News
CG News

दमोह। Accident : मध्य प्रदेश के दमोह में दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवती अमावस्या पर दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भारी ट्रैक्टर ट्रॉल पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ट्रॉली में करीब 35 से 40 लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार दमोह जिले के फतेहपुर चौकी क्षेत्र की टेक के पास खंती में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गयी। यह हादसा बीते देर रात 3 बजे का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए 108 वाहन की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में 2 लोगों 7 वर्षीय हेमेंद्र और 45 साल की महिला छोटी बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि दो अन्य घायलों की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई.

Read More : CG Accident : मोटो व्लॉगर की एक्सीडेंट में मौत, बाइक के उड़े परखच्चे, हादसे में एक घायल

घायलों में करीब 20 लोग शामिल हैं। करीब 8 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उन सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के मृतकों में लक्ष्मण आदिवासी उम्र 17 वर्ष व गंजली 50 वर्ष शामिल हैं। यहां घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी अभिषेक तिवारी, थाना प्रभारी नोहटा अरविंद सिंह जिला अस्पताल पहुंचे।

RELATED POSTS

View all

view all