Live Khabar 24x7

Accident : शादी समारोह से लौट रहे कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

December 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

महाराष्ट्र। Accident : नागपुर में काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा देर रात की हैं। कार में सात लोग सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी कार सोयाबीन ले जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। तीन अन्य को इलाज के लिए नागपुर भेजा गया, जिसमें से दो लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : CG Accident : रायपुर से जगदलपुर जा रही बस में लगी भीषण आग, 4 झुलसे, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रात 1:30 बजे के आसपास हुआ है। दोनो वाहनों की गति तेज थी। इस हादसे में कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा निकलकर बाहर आ गया। सड़क पर गाड़ी के शीशे बिखरे हुए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार में सवार लोग बुरी तरह से जख्मी हुए थे।

RELATED POSTS

View all

view all