Accident : खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 25 घायल…
November 10, 2023 | by livekhabar24x7.com
गोरखपुर। Accident : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास बृहस्पतिवार की देर रात दो बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, 27 लोग घायल हो गए। घायलों को पांच एंबुलेंस से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि, हादसे की सूचना पर एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने सदर अस्पताल और मेडिकल कालेज के डॉक्टरों को भी अलर्ट कर दिया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें से कुछ की स्थिति अति गंभीर है। हादसे की सूचना पर एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने सदर अस्पताल और मेडिकल कालेज के डॉक्टरों को भी अलर्ट कर दिया जिसके बाद डॉक्टर भी पहुंच गए। मरने वालों की पहचान की जा रही है।
बताया जा रहा है कि, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बता दें, गोरखपुर से एक अनुबंधित बस सवारियों को लेकर पड़रौना जा रही थी। जगदीशपुर के मल्लपुर के पास बस का पहिया पंचर हो गया था। बस को सड़क के किनारे खड़ी करके चालक और कंडक्टर ने दूसरी बस मंगया था।
RELATED POSTS
View all