
धमतरी। Accident : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बड़ा सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा हैं कि यात्री और बस में जोरदार टक्कर हुई है। घटना में कई लोगों के घायल हो गए है। घायलों को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 43 संबलपुर के पास की है।
मिली जानकारी के अणुअस्र रायपुर से धमतरी आ रही बस को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। बस जैसे ही संबंलपुर पहुंची, सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के ज्यादा गंभीर होने की खबर है। घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घायलों को अस्पताल पहुंचा। 108 की मदद से जिला अस्पताल में यात्रियों को भर्ती कराया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है।