Live Khabar 24x7

Accident : खाई में गिरा वाहन, 4 महिलाओं की मौत, कई घायल

July 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

राजोरी। Accident : जमूकाश्मीर के राजोरी मंगलवार-बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ हैं। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना राजोरी के थन्नामंडी इलाके की हैं।

Read More 

Indian Cricketer Car Accident : इस भारतीय क्रिकेटर की कार हुई हादसे का शिकार, बेटा भी था मौजूद, जाने अब कैसी है हालत?

जानकारी के अनुसार, यात्रियों को ले जा रहा एक ईको वाहन रात करीब ढाई बजे थन्नामंडी -भांगई सड़क मार्ग पर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 12 यात्री सवार थे। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने उपजिला अस्पताल थन्नामंडी में दम तोड़ दिया। अन्य घायल आठ का इलाज राजोरी के जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल में चल रहा है।

चारों मृतकों की पहचान शमीम अख्तर (55), रूबीना कौसर (35), जरीना बेगम (38) और मुहम्मद यूनिस (38) सभी निवासी भंगाई के रहने वाले थे। एमसी एसोसिएटेड अस्पताल राजोरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद एच बजार ने कहा कि गंभीर रूप से घायल आठ मरीजों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED POSTS

View all

view all