गरियाबंद। Accident : जिले में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई है। बाइक से जा रही महिला अचानक से डिवाइडर के हिचकोले की वजह से सड़क पर गिर गयी, इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने महिला को कुचल लिया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना गरियाबंद के छुरा–कोसमबुडा मार्ग की बतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक अपने बेटे के साथ एक महिला बाइक से जा रही थी। इसी दौरान क्रासिंग पार करने के दौरान महिला बाइक से हिचकोले खाकर नीचे गिर गयी। इधर बाइक चला आ रहा युवक, जब तक अपनी बाइक को रोककर महिला को उठाने आता, तब तक पीछे से आ रही एक ट्रक ने महिला को कुचल दिया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।
इधर घटना की सूचना के बाद तुरंत ही छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लिया। महिला का नाम सातो बाई है, जो अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रही थी। जानकारी के मुताबिक जिस ट्रक से हादसा हुआ है, वो ट्रक धान की ढुलाई में लगा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्रासिंग के पास ही ब्रेकर है, जिसमें तेज रफ्तार बाइक से महिला नीचे गिर गयी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।