बदमाश रोहित सिंह तोमर-रूबी सिंह तोमर का एकाउंटेंट गिरफ्तार, 5 साल से चल रहा था फरार

Spread the love

 

रायपुर। राजधानी के बदमाश रोहित तोमर और रूबी सिंह तोमर के एकाउंटेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जय कुमार बदलनी ने थाना सिटी कोतवाली रायपुर द्वारा लिखित शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें प्रार्थी द्वारा रोहित सिंह तोमर एवं रूबी तोमर से अपने ज्वेलरी दुकान में पैसे की कमी होने से ₹5,00,000/ ब्याज में कर्ज के तौर पर लिया जिसका 1,75,000/रुपए उन्होंने तत्काल ब्याज के तौर पर जमा कर दिया बाकी 3,25,000/ रुपए किस्तों में दिया गया लेकिन तोमर भाईयो द्वारा लगातार ₹5000 ले जाते थे जिसका हिसाब करने कहने पर उनके द्वारा अभी और पैसा है कह कर चले जाते थे एवं सोना खरीदने पर कुछ रकम देकर बाकी हिसाब में जोड़ देना कह कर चले जाते थे इस प्रकार उनके द्वारा हिसाब करने पर 2,05,00,000/ रुपए का हिसाब है नहीं देने पर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगे जिस पर अपराध सदर पाए जाने से थाना सिटी कोतवाली रायपुर में अपराध क्रमांक 215/19 धारा 384,327,506बी,34 भा.द.वि. पंजीबद किया गया।

मामलें में रोहित सिंह तोमर और वीरेंद्र सिंह तोमर रोहित उर्फ रूबी सिंह तोमर समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामलें में आरोपी वेद प्रकाश सिंहा फरार चल रहा था।

वहीं एक अन्य मामलें में प्रार्थिया जया कच्छावा के पति हरीश कच्छावा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें रोहित सिंह तोमर ,रूबी सिंह तोमर, वेद प्रकाश सिंह द्वारा पैसा मांगने, ब्लैकमेल करने अश्लील गाली गुप्ता कर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी के संबंध में अवलोकन किया गया, शिकायत अपराध सदर पाए जाने पर अपराध क्रमांक 216/19 धारा 384 327 294 323 506बी ,34 भा.द.वि.पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी रोहित सिंह तोमर एवं रूबी सिंह तोमर को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में लिया गया लेकिन वेद प्रकाश सिंहा लगातार 5 वर्षों से प्रकरण में फरार चल रहा था जिसका 173(8) जा. फौ. के तहत अपराध विवेचना किया जा रहा था। पतासाजी के दौरान पता चला कि वेद प्रकाश सिंहा साई विला भाटागांव रायपुर में है। जिसे संभावित स्थान मिलने पर प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया। जिसमें आरोपी द्वारा अपराध कबूल करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार- आरोपी वेद प्रकाश सिंह उर्फ योगेश सिंहा पिता ईश्वर राम सिंहा उम्र 24 वर्ष निवासी तेमन ट्रेडर्स श्री राम नगर चंगोराभाटा थाना डी डी नगर रायपुर ।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *