Live Khabar 24x7

Actor Daughter Became Agniveer : इस मशहूर एक्टर की बेटी बनी ‘अग्निवीर’, अब देश की करेगी सेवा

June 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Actor Daughter Became Agniveer : आज के दौर में कुछ बच्चे सिर्फ अपने माता-पिता के पैसों से मिली सुविधाएं या उनके स्टारडम या पवार का इस्तेमाल कर खुद का करियर बनाते है और सफलता की कहानी रचते है। वहीं कुछ ऐसे भी युवा है जो अपने मां-बाप को गौरव महसूस करवाते है।

इन्ही में से एक है 21 वर्षीय इशिता। जो मशहूर अभिनेता और नेता रवि किशन की बेटी इशिता है, जिन्होंने डिफेन्स फ़ोर्स में शामिल होकर पूरे देश का मान बढ़ाया है।

Actor Daughter Became Agniveer : इशिता ने अग्निपथ योजना के तहत डिफेन्स फोर्स का हिस्सा बनी है। इस बात की जानकारी खुद रवि किशन ने ट्विटर हैंडल पर दी है। इससे पहले उन्होंने बीते साल 15 जून को एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘सुबह बिटिया बोली कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होना चाहती हूं। मैंने उससे कहा, बेटा गो अहेड (आगे बढ़ो)’

Actor Daughter Became Agniveer : इशिता शुक्ला की बात करें, तो वो अभी 21 साल की हैं। उनका जन्म 10 फरवरी को जौनपुर में हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के राजधानी कॉलेज से पढ़ाई की है। इशिता एनसीसी में कैडेट रह चुकी हैं। उन्हें साल 2022 में एनसीसी के एडीजी अवार्ड ऑफ एक्सिलेंस से नवाजा गया था। उन्हें कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बेस्ट कैडेट का पुरस्कार दिया था। इशिता शुक्ला इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह घूमने फिरने के अलावा इंडोर शूटिंग का शौक भी रखती हैं।

RELATED POSTS

View all

view all