Live Khabar 24x7

फिल्म की शूटिंग से लौटने के दौरान अभिनेता की मौत, सगाई के दिन सड़क दुर्घटना का हुए शिकार

April 11, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता सूरज मेहर की सड़क हादसे में मौत हो गई है। शूटिंग के लौटने के दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। 40 वर्ष की आयु में सूरज मैहर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि अभिनेता सूरज फिल्म आखिरी फैसला की शूटिंग के बाद लौट रहे थे।

मिली जानकारी में उनके स्‍कार्पियो वाहन की एक पिकअप वाहन से टक्‍कर हो गई। हादसे के दिन ही ओडि‍शा में सूरज मेहर की सगाई होनी थी। हादसा देर रात हुआ। पिपरडुला के पास सरसीवा इलाके की ओर से आ रही पिकअप ने उनकी गाड़ी को टक्‍कर मारी। सूरज मेहर छत्‍तीसगढ़ी खलनायक के रूप में जाने जाते हैं। उन्‍होंने कई छत्‍तीसगढ़ी फि‍ल्‍मों में खलनायक की भूमिका निभाई है।

पता चला है कि बिलाईगढ़ के सरसीवा इलाके में उनके वाहन की पिकअप वाहन से टक्‍कर हुई। इस दुर्घटना में सूरज मेहर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ लोगों के अनुसार उन्‍हें गंभीर घायल अवस्‍था में अस्‍पताल लाया गया था, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित किया। वे अपने अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।

इस हादसे में सूरज मेहर का एक साथी और वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। सूरज मेहर के निधन की खबर से छत्‍तीसगढ़ फ‍िल्‍म जगत में शोक छा गया। हादसे की सूचना स्‍वजनों को तड़के 5 बजे मिली। इसके बाद स्‍वजन मौके पर पहुंचे। सूरज मेहर की बुधवार को ओड‍िशा के भठली में सगाई होनी थी। सूरज मेहर ग्राम सरिया बिलाईगढ़ निवासी थे।

 

RELATED POSTS

View all

view all