Actress Death : फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका, मशहूर एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
December 8, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Actress Death : फिल्म जगत के बुरी खबर निकल कर सामने आ रही है। मशहूर फिल्म एक्ट्रेस ने दुनिया को अलिवदा कह दिया है। कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती का शुक्रवार शाम बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके नेलमंगला के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 86 की उम्र में अंतिम सांस ली है।
लीलावती के बेटे विनोद राज ने अपनी मां की मौत की पुष्टि की है। दिग्गज एक्ट्रेस के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया। वहीं, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर दिवंगत अभिनेत्री के लिए शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.सीएम ने पोस्ट शेयर कर लिखा ‘अनुभवी कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री लीलावती के निधन की खबर दुखद है।
पिछले सप्ताह उनकी बीमारी के बारे में सुनने के बाद मैंने उनके घर जाकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और लीलावती के बेटे विनोद राज से बात की थी. मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले।
इस बीच दिवंगत लीलावती ने 1949 में शंकर सिंह की ‘नागकन्निका’ में सखी की भूमिका निभाकर कन्नड़ सिनेमा में प्रवेश किया था। वह एक थिएटर कलाकार थीं और उन्होंने सुब्बैया नायडू की ‘भक्त प्रह्लाद’ में भी काम किया। बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म ‘मंगल्य योग’ थी। लीलावती ने 50 साल के करियर में 600 से अधिक फिल्मों में काम किया। लीलावती के बेटे विनोद राज भी एक एक्टर हैं।
RELATED POSTS
View all