Adipurush Collection : आदिपुरुष के एक हफ्ते का जोश हुआ खत्म, 7वें दिन हुई 6 करोड़ से कम की कमाई, नहीं निकल पाई पठान से आगे
June 23, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। Adipurush Collection : बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष का जोश रिलीज होने के हफ्ते कजे बाद ख़त्म होता हुआ नजर आ रहा है। दर्शकों द्वारा निगेटिव रिपॉन्स ने फिल्म के कलेक्शन में बड़ा प्रभाव देखने को मिला है। 500 करोड़ में बनी फिल्म में कई बदलाव के बाद 600 करोड़ से अधिक का बजट चले गया। जिसके बाद फायदा होने की जगह नुक्सान और बढ़ गया।
Adipurush Collection : फिल्म के हिंदी वर्जन ने 2.50 करोड़ की कमाई की है। रिलीज के बाद आइपुरुष ने सातवे दिन 5.50 करोड़ रुपए का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। सिर्फ हिंदी वर्जन के कलेक्शन देखें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 129.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। सभी भाषाओं को मिला कर फिल्म ने अब तक 260.55 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 7 दिनों में 420 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
Adipurush Collection : हालांकि फिल्म का जो बजट है उसके हिसाब से इसका कलेक्शन कहीं से भी बेहतर नहीं कहा जा सकता। तकरीबन 600-650 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो बंपर की थी, लेकिन नेगेटिव रिस्पॉन्स की वजह से फिल्म का कलेक्शन धड़ाम से नीचे जा गिरा।
नहीं निकल पाई पठान से आगे
इस साल सिर्फ कुछ ही हिंदी फिल्में हैं, जिसने 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। शाहरुख खान की पठान ने तो इतिहास रचते हुए 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
आदिपुरुष 260.55 करोड़ के कलेक्शन के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। 241.95 करोड़ के साथ द केरला स्टोरी तीसरे नंबर पर है। वहीं 147.28 करोड़ रुपए के लाइफटाइम कलेक्शन के साथ रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार चौथे नंबर पर है। पांचवें पोजिशन पर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (109.29 करोड़) है।
RELATED POSTS
View all