Live Khabar 24x7

400 साल पुराने मंदिर में Aditi Rao Hydari और Siddharth ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

September 16, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ ने सोमवार को शादी रचा ली है। 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में स्टार कपल गुपचुप शादी रचाई। इस शादी के कार्यक्रम में फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की। एक्ट्रेस अदिति ने सिद्धार्थ संग शादी का ऐलान करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘तुम मेरे सूरज हो, मैं तुम्हारा चांद और मेरे सभी सितारे… अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट बने रहना… हंसी के लिए, कभी बड़े ना होने के लिए… अनंत प्रेम के लिए, लाइट और मैजिक के लिए… मिसेज एंड मिस्टर अदू-सिद्धू।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)


कपल ने कोई खूबसूरत लोकेशन चुनने के बजाए इस मंदिर के सामने शादी के बंधन में बंधना चुना। इंस्टाग्राम में शेयर की गई तस्वीरों में दोनों एक मंदिर के बाहर नजर आ रहे हैं। अदिति ने हल्की भूरे रंग की साड़ी पहनी है। बालों में गजरा लगाए, सिंपल से लुक में वो सबसे खूबसूरत दुल्हन लग रही हैं। वहीं, सिद्धार्थ ने सफेद रंग की धोती और कुर्ता पहना है, जैसा की साउथ इंडियन कल्चर में पहना जाता है। बताया जा रहा है कि दोनों ने तेलंगाना के वानापर्थी में स्थित 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में ब्याह रचाया और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं मिली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

दोनों की ही दूसरी शादी अदिति और सिद्धार्थ दोनों की ही ये दूसरी शादी है। सिद्धार्थ की पहली शादी 2003 में मेघना नाम की एक लड़की से हुई थी। ये शादी 2007 में टूट गई थी। वहीं अदिति की पहली शादी एक्टर सत्यदीप मिश्रा से हुई थी, जब वो 21 साल की थीं। चार साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

 

 

RELATED POSTS

View all

view all