श्रीहरिकोटा। Aditya L-1 : इसरो (ISRO) ने अपने पहले सूर्य मिशन PSLV-C57/Aditya-L1 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से 2 सितंबर 2023 को 11:50 बजे की गई। यह लॉन्चिंग पीएसएलवी-एक्सएल रॉकेट से की गई है। भारत के इस पहले सौर मिशन से इसरो सूर्य का अध्ययन करेगा।
इसरो के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को अंतरिक्ष में ‘लैग्रेंज प्वाइंट’ यानी एल-1 कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद यह ये सैटेलाइट सूर्य पर होने वाली गतिविधियों का 24 घंटे अध्ययन करेगा। एल-1 सैटेलाइट को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर स्थापित किया जाएगा।
भारत माता की जय के नारे से गुंजा श्रीहरिकोटा
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से आज सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर इसरो ने भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य एल-1 को लॉन्च किया। इस मौके पर आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग को देख रही भीड़ ने भारत माता की जय के नारे लगाए।
#WATCH | Visuals from Satish Dhawan Space Centre (SDSC) SHAR, Sriharikota after the launch of Aditya-L1.
The third stage of the separation of PSLV has been completed. pic.twitter.com/b88rRvXNSr
— ANI (@ANI) September 2, 2023
#WATCH | After the launch of Aditya L-1, people gathered at Satish Dhawan Space Centre (SDSC) SHAR, Sriharikota say "We have come from Mumbai to witness this. It was an unforgettable moment for us. This (Aditya L-1) is going to be marvellous. It is a wonderful feeling that we are… pic.twitter.com/1OcncyxlH0
— ANI (@ANI) September 2, 2023