ADR Report : देश के 4,001 विधायकों के पास 54,545 करोड़ की संपत्ति, इस प्रदेश के विधायकों से कम है 21 राज्यों के MLA की कुल संपत्ति

Spread the love

 

नई दिल्ली : ADR Report : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में कुल 4,001 विधायकों के पास 54,545 करोड़ की कुल संपत्ति है। जिसमें से भाजपा के 1,356 विधायकों के पास 16,234 करोड़ रुपए हैं। वहीं 719 कांग्रेस विधायकों के पास 15,798 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि बीजेपी और कांग्रेस विधायकों के अलावा वाईएसआरसीपी के 146 विधायकों के पास 3,379 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जबकि, 131 डीएमके विधायकों के पास 1,663 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 161 आप विधायकों के पास कुल 1,642 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भाजपा और कांग्रेस विधायकों की कुल संपत्ति मिजोरम के 2023-24 के वार्षिक बजट 14,210 करोड़ रुपये और सिक्किम के 11,807 करोड़ रुपये के बजट से अधिक है।

Read More : Report : French Fries खाने के शौक़ीन हो जाए सावधान, एंग्जाइटी और डिप्रेशन के हो सकते है शिकार

ADR Report : यह रिपोर्ट देश भर के राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूदा विधायकों के शपथ पत्रों का विश्लेषण करने के बाद तैयार की गई हैं। यह जानकारी विधायकों के पिछले चुनाव लड़ने से पहले दायर किए गए हलकनामों से संग्रह किया गया है। यह रिपोर्ट 28 राज्य विधानसभाओं और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 4,001 विधायकों पर जारी की गई है। इसमें 84 राजनीतिक दलों के मौजूदा और निर्दलीय विधायको का भी ब्‍यौरा है।

अगर राज्यवार देखें तो कर्नाटक (223) में विधायकों के पास 14,359 करोड़ रुपए, महाराष्ट्र (288 में से 284 की) में 6,679 करोड़ रुपए, आंध्र प्रदेश (175 में से 174 की) में 4,914 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (403) में एमएलए की कुल संपत्ति 3,255 करोड़ रुपए, गुजरात (182) में 2,987 करोड़ रुपए, तमिलनाडु (224) में 2,767 करोड़ रुपए और मध्य प्रदेश (230) में 2,476 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

कर्नाटक ने किया टॉप

ADR Report : जब देश के धनाढ्य विधायकों की बात आती है तो कर्नाटक के विधायक लगता है कि सब पर भारी पड़ते हैं। ADR रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के विधायकों की कुल संपत्ति 21 अन्य राज्यों के सभी विधायकों की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है। नागालैंड का इस साल का बजट 23,086 करोड़ रुपए, मिजोरम का 14,210 करोड़ रुपए और सिक्किम का 11,807 करोड़ रुपए का है, जो कुल मिलाकर 49,103 करोड़ रुपए ही होता है।

ये है वो 21 राज्य

ADR Report : इस रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के विधायकों की कुल संपत्ति 14,359 करोड़ रुपए है। यह रकम इस साल के मिजोरम और सिक्किम के संयुक्त बजट प्रावधानों से भी ज्यादा है। एडीआर के मुताबिक कर्नाटक के एमएलए के पास इतनी प्रॉपर्टी है कि अगर 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सारे विधायकों की संपत्ति मिला दें तो यह उससे भी अधिक है।

राजस्थान, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, दिल्ली, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गोवा, मेघालय, ओडिशा, असम, नागालैंड, उत्तराखंड, केरल, पुडुचेरी, झारखंड, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के सारे विधायकों की कुल संपत्ति कर्नाटक के सभी विधायकों से कम है। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी विधायकों की कुल जमा-पूंजी सिर्फ 13,976 करोड़ रुपए है।

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *