Live Khabar 24x7

गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल से आज पूछताछ फिर शुरू, जल्द होगी कोर्ट में पेशी

March 22, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कल ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार की विवादास्पद आबकारी नीति में कथित घोटाले की जाँच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय सीएम केजरीवाल को अब तक 9 बार समन जारी कर चुकी है। जिसके बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। हालांकि केजरीवाल की याचिका पर गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार की रात केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के लिए कोई विशेष पीठ का गठन नहीं किया गया। अदालत के एक अधिकारी के मुताबिक, केजरीवाल के वकील उनकी याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए आज सुबह करीब 11 बजे सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिका पेश कर सकते हैं।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all