Live Khabar 24x7

खून से सनी सड़क, ट्रक ने 6 साल की मासूम को रौंदा, मौके पर ही मौत

October 24, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक सीमेंट से भरी ट्रक ने 6 साल की मासूम बच्ची को चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर फुलवारी चौक के पास हुई है। 6 साल की कुमारी दीक्षा गुप्ता अपने घर से सामान लेने निकली थी और सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान रायपुर से सीमेंट लेकर ओडिशा जा रही आयरन ट्रेडर्स की ट्रक (क्रमांक CG 04 MC 7433) ने उसे कुचल दिया।

दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक और सह चालक दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all