Live Khabar 24x7

दुर्घटना में मंत्री को आई चोट, अस्पताल में इलाज जारी, ट्वीट कर जताया शुभचिंतकों का आभार

November 23, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की कार दुर्घटनग्रस्त हो गई। हादसे में मंत्री को गंभीर चोट लगी हैं। ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से उन्हें तत्काल प्रदेश की राजधानी रायपुर ले जाया गया। यहां के रामकृष्ण अस्पताल में उनका इलाज जारी है। हादसे के वक्त मंत्री बेहोश हो गए थे। जानकारी के मुताबिक उनके हाथ और पैर में चोट आई है। हादसा रायपुर-बेमेतरा सड़क पर गांव जेवरा के पास हुआ। मंत्री की गाड़ी एक पिकअप वाहन से जा भिड़ी। हादसे में मंत्री के सहयोगी धीरज को गंभीर चोट आई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम बीती रात सड़क हादसे का शिकार हुए थे। जहां उनके काफिले में एक गाड़ी घुसने से हादसा हो गया है। ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से उन्हें तत्काल प्रदेश की राजधानी रायपुर ले जाया गया। यहां के रामकृष्ण अस्पताल में उनका इलाज जारी है। हादसे के वक्त मंत्री बेहोश हो गए थे। जानकारी के मुताबिक उनके हाथ और पैर में चोट आई है। हादसा रायपुर-बेमेतरा सड़क पर गांव जेवरा के पास हुआ। मंत्री की गाड़ी एक पिकअप वाहन से जा भिड़ी। हादसे में मंत्री के सहयोगी धीरज को गंभीर चोट आई है।

वहीं उनके रामकृष्ण अस्पताल पहुंचते ही सीएम साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनसे मुलाकात की और हाल चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, सड़क दुर्घटना में हमारे मंत्री रामविचार नेताम चोटिल हुए हैं। अभी मैं उनसे मुलाकात कर बातचीत की। डॉक्टरों से भी मेरी बातचीत हुई है। रामविचार नेताम जी बिल्कुल ठीक हैं। उनके सिर और हाथ में चोट आई है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। वे खतरे से बाहर हैं और बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे। सीटी स्कैन की रिपोर्ट में कोई भी अंदरूनी चोट नहीं पाई गई है। उनके साथ जो लोग थे, उनमें से कुछ को ज्यादा चोट आई है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द ठीक हो जाएं।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बताया, हादसे के बाद मौके पर ही घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद रायपुर रेफर किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में मंत्री रामविचार नेताम का इलाज जारी है। मंत्री खतरे से बाहर हैं। सीटी किया गया है। हाथ की कलाई के पास फैक्चर हुआ है। माथे में सूजन है।

देखें मंत्री रामविचार का ट्वीट:

 

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

RELATED POSTS

View all

view all