Live Khabar 24x7

Air Canada flight : विमान के इंजन में उड़ान भरते ही लगी आग, पायलट ने दिखाई सूझबूझ, 402 यात्री थे सवार

June 9, 2024 | by Nitesh Sharma

Air Canada flight

 

नई दिल्ली। Air Canada flight : कनाडा के टोरंटो पीयरसन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली एयर कनाडा की फ्लाइट में आग लग गई। उड़ान भरते ही विमान के इंजन में आग लग गई। जब एटीसी ने यह चिंगारी लगते देखी तो फौरन पायलट को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ से यात्रियों और क्रू मेंबर्स की जान बचा ली। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 402 लोगों को लेकर फ्लाइट टोरंटो से पेरिस जा रही थी। विमान में आग लगने की घटना बुधवार (05 जून) देर रात की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है।

विमान के दाहिने इंजन में लगी आग

वीडियो में दिख रहा है कि विमान जैसे ही टेकऑफ करता है, वैसे ही उसमें आग लग जाती है। यह आग विमान के दाहिने इंजन में लगती है। इसके कारण रात के अंधेरे में विमान से चिंगारी निकलते लगती है, जैसे ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को यह आग दिखाई दी तुरंत ही पायलट को सूचना दी गई।

पायलट ने सही समय पर दिखाई सूझबूझ

पायलट ने फौरन ‘पैन-पैन’ चिल्लाते हुए इमरजेंसी की घोषणा की और एटीसी से रनवे को तुरंत ही खाली करने की मांग की। हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान को नीचे उतार लिया गया। इसके बाद एयरपोर्ट के क्रू मेंबर्स ने विमान में लगी आग को बुझाया और सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

389 यात्री और 13 क्रू मेंबर थे सवार

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि एयर कनाडा 777 वाइड-बॉडी विमान में बुधवार रात 12:17 बजे (टोरंटो के समय के अनुसार) आग लगी थी। रात को 12:39 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने विमान के पायलट को यह जानकार दी। इस विमान में 389 यात्री और 13 क्रू मेंबर समेत 402 लोग सवार थे।

वीडियो वायरल

 

RELATED POSTS

View all

view all