Aircraft Crash : क्रैश हुआ वायुसेना का ट्रेनी विमान, हादसे में 2 पायलटों की मौत
December 4, 2023 | by livekhabar24x7.com
हैदराबाद। Aircraft Crash : तेलंगाना से बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल नियमित ट्रेनिंग उड़ान के दौरान पिलाटस PC 7 MK II विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैं। घटना में विमान में सवार एक प्रशिक्षक पायलट और एक कैडेट पायलट की मौत हो गई। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।
Read More : IAF Aircraft Crash : कर्नाटक में IAF का एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, दोनों पायलट को आई चोट, देखें वीडियो
AFA के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान ने हैदराबाद के समीप स्थित दुंडिगल की एयर फोर्स एकेडमी (AFA) से उड़ान भरी थी। उन्होंने बताया कि AFA प्राधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हादसे के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें ट्रेनर विमान पूरी तरह से आग में लिपटा नजर आ रहा है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच जारी है।
A trainee #Aircraft of the Indian Air Force (#IAF) crashed in Ravelli village in Toopran mandal of #Medak dist, after took off from #Dundigal #IAF Academy.
After the crash it was completely gutted in the #fire.Information on casualties is awaited.#IAF #PlaneCrash #Telangana pic.twitter.com/A0vGsLEYJC
— Surya Reddy (@jsuryareddy) December 4, 2023
RELATED POSTS
View all