Live Khabar 24x7

Akshara Singh in Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, गाकर सुनाया भजन, देखें वीडियो

May 18, 2023 | by livekhabar24x7.com

Akshara Singh in Bageshwar Dham : बिहार में आजकल बाबा बागेश्वर की चर्चा खूब हो रही है। धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में पहले से बीजेपी के तमाम नेता और केंद्रीय मंत्री कथा सुनने पहुंच चुके हैं। इस बीच दिव्य दरबार में अब भोजपूरी फिल्म की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पहुंची हैं।इस दौरान एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बाबा बागेश्वर दरबार में भजन भी सुनाया। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा हैं।

बागेश्वर धाम वाले बाबा से मुलाकात वाला वीडियो खुद अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा जिनको दुनिया सुनने के लिए बेताब है उन्होंने मुझे सुन लिया। बहुत बड़ी बात है। इसके साथ उन्होंने जय सीता राम का हैशटैग लगाया और लिखा बागेश्वर बाबा की जय।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह की हालिया पोस्ट पर उनके फैंस भरपूर प्यार बरसा रहे हैं। 31 साल की अक्षरा सिंह ने साल 2010 में आई भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri film) सत्यमेव जयते से अपने करियर की शुरुआत की थी। खैर, आज के समय में एक्ट्रेस किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उनके गानों से लेकर फिल्मों का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अक्षरा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 56 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

RELATED POSTS

View all

view all