Live Khabar 24x7

PM मोदी के मुरीद हुए मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव अल ईसा, तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- ‘विकास पर तारीफ योग्य है उनका नजरिया’

July 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के एक दिन बाद मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख मोहम्मद बिन अब्दुल करीम अल-ईसा ने पीएम की तारीफों में कसीदे पढ़े। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक दृष्टिकोण की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि वे उग्रवाद और नफरत के सभी पहलुओं का मुकाबला करने के लिए एक साथ काम करने के महत्व पर सहमत हुए हैं।

बता दे कि मंगलवार को भारत यात्रा पर आए मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव अल-ईसा ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस के चलते उनके बीच अंतर-धर्म सद्भाव, शांति और मानव प्रगति की दिशा में काम करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा भी हुई। बुधवार को अल-ईसा ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई, जिसमें मानव केंद्रित विकास को आगे बढ़ाने के तरीके व विश्वास एवं संस्कृति के अनुयायियों के बीच समझ और सद्भाव को बढ़ावा देने के महत्व सम्मिलित हैं।

मुस्लिम वर्ल्ड लीग महासचिव ने कहा कि मैं समावेशी विकास के प्रति महामहिम के भावपूर्ण दृष्टिकोण की प्रशंसा करता हूं। उन्होंने कहा कि उग्रवाद एवं नफरत के सभी पहलुओं का मुकाबला करने के लिए एक साथ काम करने के महत्व पर भी समझौता किया गया है। उनके स्रोत और वजह की परवाह किए बिना हमारी विविध दुनिया में शांति एवं समृद्धि सिर्फ जागरूक और व्यापक नागरिकता के साथ हासिल की जा सकती है।

RELATED POSTS

View all

view all